कोदंडधारी श्री राम की कृपा और समस्त अभीष्ट सिद्धियों की प्राप्ति हेतु प्रामाणिक श्री रामचंद्र स्तुति।
श्रीराम, रामभद्र, रामचंद्र, विधाता स्वरूप, रघुकुल के स्वामी और जानकी जी के प्राणवल्लभ को मेरा बारंबार नमस्कार है।
समस्त विपत्तियों को दूर करने वाले, सब प्रकार की संपत्तियों और सुखों को देने वाले तथा संपूर्ण लोकों में परम मनोहर श्रीराम को मैं बार-बार प्रणाम करता हूँ।
दुखियों के दुःख को हरने वाले, भयभीतों के भय का नाश करने वाले और दुष्ट शत्रुओं के लिए यमराज के कालदण्ड समान भगवान रामचंद्र को मैं नमन करता हूँ।
हाथ में कोदण्ड धनुष लिए, उस पर बाण चढ़ाए हुए, समस्त दैत्यों का संहार करने वाले और भक्तों के संकटों का निवारण करने वाले श्रीराम को नमस्कार है।
कानों तक धनुष की प्रत्यंचा खींचे हुए महाबली श्रीराम और लक्ष्मण मेरे आगे, पीछे और दोनों पावों में रहकर सर्वदा मेरी रक्षा करें।
कवच पहने, तलवार लिए, धनुष-बाण धारण किए युवा रूप में तत्पर श्रीराम और लक्ष्मण मेरे आगे-आगे चलते हुए नित्य मेरी रक्षा करें।
ग्रह दोषों की शांति, संकटों का निवारण और परिवार में मर्यादा व सुख।
प्रतिदिन प्रातः अपनी राशि का सटीक दैनिक राशिफल, आज का शुभ चौघड़िया व राहुकाल समय की सूचना सीधे अपने कंप्यूटर पर प्राप्त करें।