भगवान गणेश की कृपा और समस्त अभीष्ट सिद्धियों की प्राप्ति हेतु प्रामाणिक गणेश स्तुति।
हाथी के मुख वाले, भूत-गणों द्वारा पूजित, कैथ और जामुन के फलों को चाव से खाने वाले, माता पार्वती के पुत्र और भक्तों के शोक का नाश करने वाले विघ्नराज गणेश के चरणकमलों में मैं प्रणाम करता हूँ।
घुमावदार सूंड वाले, विशाल शरीर वाले और करोड़ों सूर्यों के समान तेजस्वी हे देवाधिदेव! मेरे समस्त कार्यों को सदा निर्विघ्न पूर्ण करें।
पार्वती जी के मुख-कमल को विकसित करने के लिए सूर्य समान, भक्तों को अनेक वरदान देने वाले एकदंत गजमुख श्री गणेश की हम दिन-रात उपासना करते हैं।
विघ्नेश्वर, वरदाता, देवताओं के प्रिय, लम्बोदर, कलाओं के स्वामी, जगत का कल्याण करने वाले, गजमुख और गौरीपुत्र गणनाथ को कोटि-कोटि नमन है।
एकदंत, विशालकाय, तपे हुए सुवर्ण के समान कान्तिमान, लम्बोदर और विशाल नेत्रों वाले गणनायक श्री गणेश की मैं वन्दना करता हूँ।
सभी प्रकार के विघ्नों का नाश, बुद्धि, विद्या और नए कार्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त होती है।
प्रतिदिन प्रातः अपनी राशि का सटीक दैनिक राशिफल, आज का शुभ चौघड़िया व राहुकाल समय की सूचना सीधे अपने कंप्यूटर पर प्राप्त करें।