श्री खाटू श्याम आरती

ॐ जय श्री श्याम हरे, 

प्रभु जय श्री श्याम हरे।
 
निज भक्तन के तुमने
पूरन काम करे।
 
॥ हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
 
गल पुष्प की माला,
सिर पर मुकुट धरे
पीत बसन पीताम्बर,
कुण्डल कर्ण पड़े
 
॥ हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
 
रत्न सिंहासन राजत,
सेवक भक्त खड़े
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जड़े
 
॥ हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
 
मोदा खीर चूरमा ,
सुवर्ण थाल भरे
सेवक भोग लगावत
सिर पर चंवर ढुरे
 
॥ हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
 
झांझ नगाड़ा और घड़ि़यावल,
शंख मृदंग धुरे।
 
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे॥
 
॥ हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
 
जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे।
 
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे॥
 
॥ हरि ॐ जय श्री श्याम हरे ॥
 
‘श्री श्याम बिहारीजी’ की आरती,
जो कोई नर गावे।
 
कहत ‘दासकमल’ स्वामी,
मनवांछित फल पावे॥
 
॥ इति श्री खाटू श्याम आरती ॥
 
khatu shyam aarti,khatu shyam ki aarti,khatu ji ki aarti श्री खाटू श्याम आरती ॐ जय श्री श्याम हरे


Leave a comment