माँ कमला स्तुति Mata Kamala Stuti
कमल पुष्प पर बैठी
शांत और विहँसती
कनक कांति, ऐश्वर्य स्वरूपा
पद्मा, पद्मालया,
माँ कमला
चार भुजाएँ जिनमें
वर मुद्रा, कमल युगल, अभय मुद्रा
साधक को दें समस्त संपदा
माँ कमला!
हमअकिंचन
कैसे जियें सुख शांति से
हम आये आपकी शरण में
हम पर भी कर दो कृपा
माँ कमला!!