माँ षोडशी त्रिपुर सुन्दरी स्तुति || Maa Shodashi Tripura Sundari Stuti
पंचप्रेत महाशव सिंहासन
उस पर खिले कमल दल
लाल रंग की दीप्तिमान
चतुरहस्ता त्रिलोचना
मस्तक पर राजे चंद्रमा
रत्न आभूषण धारिणी
बाला, त्रिपुरसुन्दरी, ललिता
माँ षोडशी
हाथों से देती अभय मुद्रा, वर मुद्रा
धारण किये पुस्तक और अक्षमाला
पाश, अंकुश, वाण ,धनुष
धारण करनेवाली माँ ललिता
योग-भोग एक साथ दिलानेवाली
कामेश्वरी, वज्रेशवरी, भग़ मालिनी, ललिताम्बिका
माँ षोडशी
बरबस आकर्षित करनेवाली
हर काम को पूरा करनेवाली
सदा नमन करते हैं उनका
सर्व उपास्या, तुरीया,
माँ षोडशी
![]() |
Tripura Sundari Stuti |
0 टिप्पणियां