संतोषी माता आरती

जय संतोषी माता,
मैया जय संतोषी माता ।
 
अपने सेवक जन को,
सुख संपति दाता ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
सुंदर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हों ।
 
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हों ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
गेरू लाल छटा छवि,
बदन कमल सोहे ।
 
मंदर हंसत करूणामयी,
त्रिभुवन मन मोहे ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
स्वर्ण सिंहासन बैठी,
चंवर ढुरे प्यारे ।
 
धूप, दीप,नैवैद्य,मधुमेवा,
भोग धरें न्यारे ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
गुड़ अरु चना परमप्रिय,
तामें संतोष कियो।
 
संतोषी कहलाई,
भक्तन वैभव दियो ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
शुक्रवार प्रिय मानत,
आज दिवस सोही ।
 
भक्त मण्डली छाई,
कथा सुनत मोही ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
मंदिर जगमग ज्योति,
मंगल ध्वनि छाई ।
 
विनय करें हम बालक,
चरनन सिर नाई ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
भक्ति भावमय पूजा,
अंगीकृत कीजै ।
 
जो मन बसे हमारे,
इच्छा फल दीजै ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
दुखी,दरिद्री ,रोगी ,
संकटमुक्त किए ।
 
बहु धनधान्य भरे घर,
सुख सौभाग्य दिए ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
ध्यान धर्यो जिस जन ने,
मनवांछित फल पायो ।
 
पूजा कथा श्रवण कर,
घर आनंद आयो ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
शरण गहे की लज्जा,
राखियो जगदंबे ।
 
संकट तू ही निवारे,
दयामयी अंबे ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
संतोषी मां की आरती,
जो कोई नर गावे ।
 
ॠद्धिसिद्धि सुख संपत्ति,
जी भरकर पावे ॥
 
॥ ॐ जय संतोषी माता ॥
 
॥ इति श्री संतोषी माता आरती ॥
 
 
 
संतोषी माता आरती,Santoshi Mata Aarti
संतोषी माता आरती

Leave a comment