विदुर नीति: सफलता तक पहुंचने का जानें 4 आसान तरीका ! Vidhur Niti Mahabharat

महाभारत तो आपको याद ही होगा… यह एक ऐसी कथा थी, जिसके हर पात्र को लोग आज भी याद करते हैं। उन्हीं पात्रों में से एक पात्र थे महात्मा विदुर, जो हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री थे। पौराणिक कथाओं की मानें तो विदुर का जन्म दासी के कोख से हुआ था, जिस कारण उन्हें राजा बनने का हक कभी ना मिल पाया। विदुर जो थे वह पांडवों के बहुत करीब माने जाते थे। क्योंकि वह हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री थे, इसलिए वह समय-समय पर अपने राजा धृतराष्ट्र को नीतियों द्वारा सही व गलत की पहचान करवाते रहते थे।







ऐसी मान्यता है कि जिस प्रकार विदुर की नीतियां राजा धृतराष्ट्र के लिए बहुत फलदायी साबित होती थी। ठीक उसी तरह आज भी उनकी नीतियां लोगों के लिए लाभदायक हो सकती हैं, अगर वह उन नीतियों को सही से अपनाएं।

विदुर नीति: सफलता तक पहुंचने का जानें 4 आसान तरीका ! Vidhur Niti Mahabharat
Vidhur Niti


आज आपको विदुर की खास 4 नीतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसे हर किसी को जानना चाहिए-

1. दूसरों का उपकार हमेशा याद रखें –

बहुत से लोग दूसरों को हमेशा अपने बुरे वक्त में ही याद करते हैं और जब उनका अच्छा समय आता है तो वह दूसरों द्वारा किए गए उपकारों को भूल जाते हैं… याद रहे कि जो लोग आपके बुरे समय में आपका साथ देते हैं असल में वहीं आपके सच्चे दोस्त हैं और इसलिए उन्हें हमेशा अपने पास रखें और उनसे दूर ना जाएं। इस बात का ध्यान रहे कि जो लोग दूसरों का उपकार बहुत जल्दी भूल जाते हैं वह सफलता को हासिल नहीं कर पाते हैं।




2. बुद्धि का इस्तेमाल सही से करें –

इंसान का सबसे बड़ा औजार उसकी बुद्धि मानी जाती है और जब यही औजार बेकार पड़ जाए तो इंसान फिर किसी काम का नहीं रहता है। इंसान जो अपना फैसला सोच-समझकर और विवेक के साथ लेता है, उसे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सही रास्ता मिल जाता है। वहीं, दूसरी ओर जो लोग बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेते हैं वह अपनी ज़िंदगी से हार जाते हैं।

3. अपने व्यवहार में लाएं नम्रता –

इंसान की पहचान उसका स्वभाव होता है… अगर किसी व्यक्ति का स्वभाव अच्छा होता तो सब लोग उसे पसंद करते हैं। वहीं, विपरित व्यवहार वाले लोगों की एक-दूसरे से नहीं बनती है और वह कभी आगे नहीं बढ़ पाता है।

4. ज्ञान का करें सही उपयोग –

इंसान का सबसे बड़ा धन ज्ञान होता है। अगर आपके पास ज्ञान है, तो आप किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं। और तो और आप दूसरे लोगों की भी परेशानियां अपने ज्ञान का उपयोग कर दूर कर सकते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।




Leave a comment